Tuesday, January 1, 2019

जीतू पटवारी ने कार्यभार संभाला, कहा- खेल और शिक्षा में आगे बढ़ें युवा, इस पर फोकस

जीतू पटवारी ने कहा, 'मेरे पास दोनों विभाग युवाओं के भविष्य से जुड़े हुए हैं, खेलकूद में विशेष फोकस रहेगा, हमारी कोशिश रहेगी कि मध्य प्रदेश के युवा खेल में आगे बढ़े इसके लिए जो बजट की दरकार है। वह भी बढ़ाया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार से अच्छे से अच्छा बजट लेने की कोशिश रहेगी।

यूनिवर्सिटी और कॉलेज का माहौल ठीक करना होगा : इतना ही नहीं उन्होंने यूनिवर्सिटी और कॉलेज का माहौल सुधारने पर जोर दिया। उच्च शिक्षा मंत्री पटवारी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा का माहौल होना चाहिए। गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले, इसकी चिंता हम सभी मिलकर करेंगे, पूरा विभाग टीम की तरह काम करेगा।

इसके पहले जीतू पटवारी ने इंदौर में एक स्पोर्ट्स इवेंट में साइकिल चलाई और लोगों को फिट रहने के टिप्स दिए। उन्होंने सात किलोमीटर साइकिल चलाई। नए साल की शुरुआत में मंत्री ने गौशाला जाकर गायों को चारा खिलाया और उनकी देखभाल की। मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस पी वैद्यनाथन ने सुझाव दिया कि लोन डिफॉल्टर्स को विदेश भागने से रोकने के लिए पासपोर्ट के नियम बदले जाने चाहिए। ताकि, लोन लेने वाला व्यक्ति कर्जदाता की जानकारी के बिना देश से बाहर नहीं जा सके।

डिफॉल्टर्स का पासपोर्ट अस्थाई रूप से निलंबित होना चाहिए: कोर्ट
जस्टिस वैद्यनाथन के मुताबिक यह नियम भी होना चाहिए कि जब तक कर्ज का पूरा भुगतान नहीं हो जाए, लोन लेने वाले का पासपोर्ट नहीं सौंपा जाए। भुगतान नहीं करने की स्थिति में पासपोर्ट अस्थाई रूप से निलंबित भी किया जा सकता है।

जज ने कहा कि पासपोर्ट रिन्यू करवाने के नियमों में भी संशोधन किया जा सकता है। इसके लिए बैंकों से या फिर संबंधित अदालत से जानकारी ली जानी चाहिए।

जस्टिस वैद्यनाथन ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए पासपोर्ट के नियमों में बदलाव के सुझाव दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निरीक्षण के दौरान मौके पर नहीं मिली, बल्कि गाय के बाड़े में खाना बनाती हुई पाई गई। इस वजह से सरकार ने उसे निलंबित कर दिया। कार्यकर्ता ने बहाली के निर्देश जारी करने के लिए कोर्ट में अपील की थी।

No comments:

Post a Comment