अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) क्रिकेट को अपनी सदस्य सूची में शामिल कर लिया है। आईसीसी के बयान के मुताबिक, यूएसए क्रिकेट के 93वें एसोसिएट मेंबर (सहयोगी सदस्य) बनाए जाने के आवेदन को आईसीसी सदस्यों ने सदस्यता समिति की सिफारिशों के बाद मंजूर कर लिया है।
यूएसए क्रिकेट ने सदस्य बनाने की मांग की थी
आईसीसी के बयान के मुताबिक, अमेरिका की उसका 93वां एसोसिएट मेंबर (संबद्ध सदस्य) बनाने की अपील को मंजूर कर लिया गया है। इस बात की सिफारिश आईसीसी की सदस्य समिति ने पिछले साल हुई बैठक में की थी जिसे तत्काल प्रभाव से मान लिया गया है।
आईसीसी की सुविधाएं ले सकेगा
आईसीसी का सदस्य होने के नाते अब अमेरिका आईसीसी से मिलने वाली सुविधाएं पाने का हकदार हो जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेविड रिचडर्सन ने कहा, ‘यह कड़ी मेहनत का नतीजा है। मैं इस मौके पर यूएसए क्रिकेट को बधाई देता हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं।’
यह कदम हमें और आग ले जाएगा : पराग मराठे
यूएसए क्रिकेट के चेयरमैन पराग मराठे ने कहा, ‘अमेरिका क्रिकेट का गठन देश में क्रिकेट समुदाय को एक साथ लाना और खेल का विकास करना था। आईसीसी द्वारा हमें उसके सदस्यों की सूची में शामिल करना हमारे सफर की ओर उठाया गया बड़ा कदम है।’
स्कोर 1-1 से बराबर होने के बाद वियतनाम के न्यूगेन कोंग फुओंग ने 42वें मिनट में गोल किया और अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। हालांकि, 60वें मिनट में इराक के हुम्माम तारिक ने गोल किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। जब ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रॉ पर खत्म हो जाएगा तभी आखिरी मिनट में इराक के अली अदनान ने गोलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
पहले खेलो इंडिया गेम्स 2018 की मेजबानी दिल्ली ने की थी। तब हरियाणा ने सर्वाधिक 38 गोल्ड, 26 सिल्वर और 38 ब्रॉन्ज हासिल किए थे। महाराष्ट्र को 36 गोल्ड, 32 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज मिले थे। तीसरे नंबर पर मेजबान दिल्ली था। उसे 25 गोल्ड, 29 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल मिले थे। इस बार यूथ ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर और सौरभ चौधरी, वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा पर सभी की नजरें रहेंगी।
डिजिटल बना बालेवाड़ी कॉम्पलेक्स
मुख्य स्टेडियम बालेवाड़ी कॉम्पलेक्स में ज्यादातर खेलों का आयोजन होगा। इस स्टेडियम को डिजिटलाइज्ड किया गया है और शूटिंग रेंज को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया गया। इस स्टेडियम में नेशनल गेम्स और कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स भी हो चुके हैं। इसके अलावा आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट में तीरंदाजी, एनडीए हॉकी ग्राउंड में महिला हॉकी, फ्लेम यूनिवर्सिटी और पुलिस ग्राउंड में फुटबॉल के मुकाबले होंगे।
No comments:
Post a Comment