Monday, November 5, 2018

पिछले 30 महीने में टेस्ट-वनडे में लगाए 26 शतक

खेल डेस्क. विराट कोहली पांच नवंबर 2018 को 30 साल के हो गए। पिछले तीस महीने के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के इस कप्तान ने इस दौरान कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। इनमें वनडे में सबसे तेज नौ हजार और 10 हजार रन के आंकड़ों को छूना भी शामिल है। उन्होंने पिछले ढाई साल में 96 टेस्ट, वनडे और टी-20 खेले। इस दौरान उन्होंने 26 शतक की मदद से 6818 रन बनाए। विराट ने अब तक कुल 351 टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें उनके 62 शतक हैं।

पिछले एक साल में विराट ने 75+ की औसत से रन बनाए
विराट ने छह मई 2016 से अब तक 32 टेस्ट खेले। इसमें उन्होंने 69.52 की औसत से 3337 रन बनाए। उन्होंने 13 बार 100 से ज्यादा का स्कोर किया। पिछले एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

विराट के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ ने 23 टेस्ट की 42 पारियों में नौ शतक लगाए। उन्होंने 63.43 की औसत से 2347 रन बनाए। उनके बाद विराट के हमवतन चेतेश्वर पुजारा हैं। पुजारा ने 32 टेस्ट में 8 शतक लगाए। उन्होंने 51.77 की औसत से 2485 रन बनाए।

वनडे में शतक लगाने में भी टॉप पर
पिछले ढाई साल में वनडे में शतक लगाने के मामले में भी विराट शीर्ष पर हैं। उन्होंने 45 वनडे की 45 पारियों में 13 शतक लगाए। इस दौरान उन्होंने 97.41 की औसत से 3020 रन बनाए। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 45 वनडे की 45 पारियों में 11 शतक लगाए। उनके 66.10 की औसत से 2446 रन हैं।

विराट और रोहित के बाद ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 35 वनडे की 35 पारियों में नौ शतक जड़े। उन्होंने 54.72 की औसत से 1806 रन बनाए। उनके बाद पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। बाबर के नाम 42 वनडे की 40 पारियों में आठ शतक हैं। उन्होंने 53.15 की औसत से 1754 रन बनाए हैं।

पिछले 30 महीने में विराट सिर्फ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ही अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने इस दौरान 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसमें उन्होंने 30.73 की औसत से 461 रन बनाए। उनका हाइएस्ट स्कोर 82 रन रहा। बता दें कि विराट टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं

No comments:

Post a Comment